नाभि में तेल लगाने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 14:04

Benefits of Oiling Navel:

-नाभि और उसके आसपास तेल लगाने से तनाव में आराम मिलता है। साथ ही मानसिक सेहत में सुधार होता है। इसके लिए रोजाना नाभि में तेल लगाएं।

-ऐसा माना जाता है कि नाभि में तेल लगाने से त्वचा में निखार आता है। इससे शरीर को पोषण प्राप्त होता है।

-कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी से जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। इसके अलावा, जोड़ों में दर्द के कई अन्य कारण भी हैं। नाभि में तेल लगाने से जोड़ों के दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है।

-आंखों के लिए भी नाभि में तेल लगाना फायदेमंद होता है। नाभि में तेल लगाने से आंखों को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इससे आंखों के ड्राइनेस से भी राहत मिलता है।

-जानकारों की मानें तो नाभि में तेल लगाने से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। महिला और पुरुष दोनों ही प्रजनन शक्ति बढ़ाने के लिए नाभि में तेल लगा सकते हैं। इसके लिए नारियल या जैतून का तेल नाभि में लगाएं।

-ऐसा कहा जाता है कि नाभि में तेल लगाने से बाल काले होते हैं। इससे असमय बालों के पकने और गिरने की समस्या से भी निजात मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info